विश्‍व

चीन में फिर से बढ़ रहा है कोरोना का कहर, संक्रमण के मामले 60 से अधिक हुए

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

बीजिंग – चीन के प्रमुख पूर्वी शहर ननजिंग में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे है। और शहर में सोमवार को संक्रमण के 38 नए मामले सामने आए। जिससे संक्रमण के मामले 60 से अधिक हो गए हैं। देश में हजारों लोग पाबंदियों के बीच रह रहे है।

और अधिकारी बड़े पैमाने पर लोगों की जांच करा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर संक्रमण का एक मामला पास के सुछिआन शहर से सामने आया और एक अन्य मामला उत्तर पूर्वी प्रांत लिआओनिंग में सामने आया।

संक्रमण के दोनों ही मामले निनजिंग शहर से जुड़े हुए हैं। संक्रमण के 36 अन्य मामले सामने आए जिनमें से आधे मामले म्यांमार की सीमा के पास स्थित युन्नान प्रांत में हैं। यहां संक्रमण से हालात गंभीर हैं। युन्नान में सामने आए संक्रमण के सभी मामले 30 जून और 24 जुलाई से पहले सीमा पार कर आए लोगों से जुड़े हैं।

चीन में वर्ष 2019 में वुहान से कोरोना वायरस संक्रमण की शुरुआत होने के बाद से संक्रमण के कुल 87,228 मामले सामने आए हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button