राष्ट्रीय

गृह मंत्री ने जताई दिग्विजय सिंह के लिए चिंता, कहा – कहीं इनके खिलाफ फतवा न जारी हो जा

भोपाल – राजधानी भोपाल में दिग्विजय सिंह के रामधुन करने पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अच्छा है चाचा जान रामधुन कर रहे हैं। मुझे डर है कि रामधुन गाने के बाद सोनिया और राहुल गांधी चाचा जान के खिलाफ फतवा जारी ना कर दें।

रामेश्वर शर्मा के घर कूच करने से पहले दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया। हिंसा पर अहिंसा की जीत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घुटने तोड़ने वाले भाजपा विधायक ने कॉंग्रेसियों के सामने घुटने टेके। कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए “हलुआ पुड़ी” का निमंत्रण। हे भाजपाईयों, हे संघियों सनातन धर्म का पालन करो। सत्य प्रेम अहिंसा व सद्भावना का पालन करो। हमारे सनातन धर्म का नारा है। धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो। यही सनातनी परंपरा को गांधी जी ने हमें सिखाया है। गांधी की आवाज सुनो।

उधर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के घर दिग्विजय सिंह के लिए भव्य स्वागत द्वारा बनवाया है। इसके साथ ही सिंह के साथ आने वाले सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए टेंट भी लगाए गए हैं। लेकिन पुलिस की बरिगट्स के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक लिया गया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777