उत्तर प्रदेशभारतराज्य

उपजे संकट के लिए भाजपा की विद्वेष मानसिकता भी जिम्मेदार

लखनऊ – समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के दौर में स्वास्थ्य सेवाओं पर गहराये संकट के लिए सत्तारूढ़ भाजपा की मानसिकता और सपा की पिछली सरकार के कार्यों के प्रति विद्वेष की भावना को जिम्मेदार ठहराया।

अखिलेश ने बृहस्पतिवार को एक बयान में आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की संवेदनहीनता से कोरोना महामारी का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया, आज जो संकट गहराया है, उसके पीछे भाजपा सरकार की घटिया मानसिकता और समाजवादी पार्टी के कामों के प्रति विद्वेष भावना भी जिम्मेदार है।

जो एम्बुलेंस सेवा, स्वास्थ्य सेवाएं, नए अस्पताल आदि की व्यवस्था समाजवादी पार्टी की सरकार में हुई थी। भाजपा की सरकार बनते ही उनको बर्बाद करने का काम शुरू किया गया। भाजपा ने गरीबों, मरीजों की तरफ नहीं देखा बल्कि वह सिर्फ सत्ता के लिए चुनाव जिताने-हराने में ही लगी रही है।

अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा, मुख्यमंत्री जी बाहर बड़ी-बड़ी डींगे मारते रहे। प्रदेश में तो बस हर तरफ जान बचाओ की गुहार है पर कोई सुनने वाला नहीं। कोरोना के अलावा अन्य गम्भीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को भी इलाज नहीं मिल रहा है। अस्पतालों में बिस्तर, दवाइयों की कमी है। हर तरफ अव्यवस्था है और सत्ता सरंक्षित लोग आपदा को अवसर बना जेब भरने में लगे हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

mahjong slot

Power of Ninja

slot garansi kekalahan 100

slot88

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot starlight princess

https://moolchandkidneyhospital.com/

bonus new member

rtp slot

https://realpolitics.gr/