मनोरंजन

कॉमेडियन कुणाल कामरा सहित उनका पूरा परिवार कोरोना वायरस से संक्रमित

मुंबई। जाने-माने स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने मंगलवार को कहा कि वह और उनका परिवार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। कामरा घर में पृथक-वास में हैं जबकि उनके माता-पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कामरा (32) ने कहा कि उन्होंने खुद के संक्रमित पाए जाने की जानकारी उन लोगों को दे दी है जो हाल में उनके संपर्क में आए थे।

उन्होंने कहा ट्वीट किया, मेरे माता-पिता कोविड से संक्रमित हो गए हैं और वे अस्पताल में भर्ती हैं। मैं भी कोविड से संक्रमित हूं और घर में पृथक-वास में हूं। मैंने उन सभी लोगों से बात की है जिनसे मैं संपर्क में था। कामरा ने कहा, “ मैं और मेरा परिवार जल्द ठीक हो जाएगा। कृपया (कोविड की) दूसरी लहर को गंभीरता से लें और अधिक सतर्कता बरतें।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777