फ्लैश न्यूजहरियाणा

करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले राकेश टिकैत

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

हरियाणा के करनाल में कल पुलिस और किसानों के बीच भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में दोनों ओर से कई लोगों के घायल होने की खबर है। करनाल में हुए लाठीचार्ज को लेकर विपक्ष लगातार हरियाणा के मनोहर लाल खट्टर सरकार को घेर रहा है। किसान नेता राकेश टिकैत भी लगातार भाजपा सरकार पर हमलावर हैं।

आज जब राकेश टिकैत से इसी मसले को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि देश में सरकारी तालिबानों का कब्ज़ा हो चुका है। देश में सरकारी तालिबानों के कमांडर मौज़ूद है। इन कमांडरो की पहचान करनी होगी। जिन्होंने आदेश दिया सर फोड़ने का वहीं कमांडर है।

इससे पहले राकेश टिकैत ने यह भी कहा था कि मुजफ्फरनगर में होने वाले महापंचायत को मुद्दे से भटकाने के लिए सरकार द्वारा यह षड्यंत्र किया जा रहा है। आपको बता दें कि भाजपा की बैठक के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए करनाल की तरफ बढ़ रहे किसानों के एक समूह पर पुलिस ने कथित तौर पर लाठीचार्ज किया।

जिसमें करीब दस लोग घायल हो गए। बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, राज्य भाजपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। किसानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए राज्य पुलिस की आलोचना की गई और विरोध में कई स्थानों पर सड़कों को जाम किया गया।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button