मनोरंजन

कपिल के शो में Salman Khan ने किसे लेकर कहा, जान से स्टार्ट होते हैं फिर जान ले लेते हैं

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को प्रमोट करने में जुटे है। सलमान खान फिल्म की पूरी स्टारकास्ट के साथ कपिल शर्मा के शो में पहुंचे, जहां सभी ने जमकर मस्ती की।

सोनी टीवी पर शो से जुड़े 2 प्रोमो शेयर किए गए हैं जिसमें कपिल सलमान से उनकी जिंदगी में आने वाली लड़कियों को लेकर सवाल पूछ लेते है। सलमान भी अपने ही अंदाज में जवाब देते हैं कि लड़कियां आती हैं और फिर जब वो फंस जाते हैं तो निकल जाती है।

प्रोमो की शुरुआत में कपिल शर्मा सलमान खाने से पूछते है। आपको भाई तो हर कोई बोलता है, जान बोलने का हक किसको दे रखा है आजकल’ इसका जवाब देते हुए सलमान खान कहते है। ‘किसी को हक नहीं देना जान बोलने का…जान से स्टार्ट होता है और फिर जान लेते है।

मैं तुम्हारे साथ रहकर बहुत खुश हूं, मैं इतनी खुशनसीब हूं, थोड़ा सा वक्त निकल जाता है, उसके बाद आई लव यू आता है, जैसे आई लव यू आया, जैसे पता चला कि ये फंसा उसके बाद आपकी जिंदगी बर्बाद. जान एक बड़ा ही इनकंप्लीट वर्ड है। मुझे लगता है पूरा सेंटेंस ये होगा…जान ले लूंगी तेरी उसके बाद किसी और को जान बनाऊंगी और उसकी भी जान लूंगी।

सलमान के इस अंदाज को देखकर कपिल, अर्चना पूरन सिंह और दर्शकों की हंसी छूट जाती है। सलमान ने इसे अपना मोनोलॉग कहा. सोनी चैनल ने इस प्रोमो को शेयर करते हुए लिखा है। सलमान खान ने तो हर लड़के की दिल की बात कह दी।

वहीं सलमान खान और उनकी टीम ने कपिल शर्मा के भी मजे लिए. कपिल ने जैसी ही अपनी पत्नी सुमोना की खिचाई की तो सलमान खान ने कहा कि ये बात कपिल शर्मा अपनी असली पत्नी से घर जाकर कहकर दिखाएं। वहीं डांसर राघव ने सलमान खान की फिल्म का ऑफर मिलने वाला एक किस्सा शेयर किया।

उन्होंने बताया कि जब उन्हें किसी ने बताया कि सलमान का फोन आया था तो उन्हें लगा कि डांसर सलमान ने उन्हें कॉल किया था। राघव ने कहा आने दे। लेकिन जब पता चला कि असली सलमान खान का फोन आया तो वो हैरान रह गए।

आपको बता दें सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान ईद पर रिलीज हो रही है। सलमान खान के फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, पलक तिवारी, शहनाज़ गिल और राघव जैसे स्टार्स शामिल है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button