पश्चिम बंगालफ्लैश न्यूज

उत्तर प्रदेश से नदी में बहकर बंगाल आ रहे शव – ममता बनर्जी

कोलकाता – पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश से बहुत से शव गंगा में बहकर बंगाल आ गए हैं। जिनसे नदी का पानी प्रदूषित हुआ है। उन्होंने कहा कि मालदा जिले में नदी में सड़े-गले शव देखे गए हैं। जिनमें से कुछ का अंतिम संस्कार राज्य सरकार ने किया है।

बनर्जी ने राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से कहा, उत्तर प्रदेश से बहुत से शव नदी में बहकर पश्चिम बंगाल आ गए हैं। मालदा में हमने कुछ शव देखे हैं।

हमने उनमें से कुछ का अंतिम संस्कार कर दिया है। गंगा नदी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से होकर गुजरती है और बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777