उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का दीदार

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

आज काशी विश्वनाथ दर्शन को पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। इस मौके पर उनकी पत्नी गीता धामी भी मौजद रही। उन्होंने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की सराहना करते हुए कहा कि ये एक अद्भुत दृश्य है और मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पूरे देश के अंदर सभी धार्मिक स्थलों का उत्थान किया है।

उन्होंने कहा कि जो काम सैकड़ों वर्षों में सोचें भी नहीं थे वो काम पीएम के नेतृत्व में आज साकार हो रहे है। उन्होंने कहा कि आज भव्य काशी और दिव्य काशी आज दुनिया का एक प्रमुख स्थल बन गया है। साथ ही कहा कि आज अयोध्या में राम मंदिर बनने जा रहा है। केदारपुरी, जगरनाथपुरी और बद्रीनाथ में निर्माण कार्य चल रहा है।

केदारपुरी के बारे में उन्होंने कहा कि पीएम मोदी केदारनाथ के परम भक्त है और भगवान भी भक्त को मौका देते है। पीएम मोदी को केदारनाथ जी ने अवसर दिया है और आज केदारपुरी में 400 करोड़ की परियोजना पर काम चल रहा है। आने वाले समय में उसका भव्य स्वरूप दुनिया को दिखाई देगा।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button