उत्तर प्रदेश

इस्तीफा तो दे दिया पर शपथ कब लेंगे योगी ? जानिए क्या है भाजपा का पूरा प्लान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इतिहास रचते हुए भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है। भाजपा ने अपने दम पर 255 सीट हासिल की है। जबकि अपने गठबंधन के सहयोगियों के साथ उसकी सीटें 273 है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल राज्यपाल को अपना इस्तीफा भी सौंप दिया है।

लेकिन सवाल यही है कि आखिर योगी आदित्यनाथ फिर से एक बार शपथ कब लेंगे? योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह के लिए लखनऊ में तैयारियां शुरू हो चुकी है। भाजपा की जीत से बड़े नेता से कार्यकर्ता तक, सभी में जबरदस्त उत्साह है। 2017 में कई बड़े नाम सीएम की रेस में आए थे। लेकिन योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया गया था। योगी ने 19 मार्च को शपथ ली थी।

हालांकि, इस बार परिस्थितियां अलग है। भाजपा ने इस बार चुनाव योगी आदित्यनाथ के ही नाम पर लड़ा है। ऐसे में यह बात भी तय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही बनेंगे। हालांकि योगी आदित्यनाथ शपथ कब लेंगे? इसको लेकर अब कयास लगने शुरू हो गए हैं।

खबर यह भी है कि विधायकों की बैठक के लिए दिल्ली से 2 पर्यवेक्षक भी लखनऊ भेजे जाएंगे। विधायकों की बैठक को लखनऊ में बुलाया जाना है। फिलहाल अभी तक इसकी जानकारी नहीं निकल कर आई है। इस बैठक में विधानमंडल दल के नेता का चुनाव होगा। इस प्रक्रिया के बाद भाजपा की ओर से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक योगी आदित्यनाथ रविवार को दिल्ली पहुंच सकते हैं। दिल्ली में रविवार को भाजपा आलाकमान की बड़ी बैठक हो सकती है। सूत्र यह बता रहे हैं कि योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण समारोह होली के बाद हो सकता है। इसका सबसे बड़ा कारण तो यह है कि होलिका अष्टक के चलते होली के 8 दिन पहले से शुभ काम नहीं होते हैं। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह को भाजपा की ओर से एक मेगा इवेंट बनाया जाएगा जिसकी तैयारियों में थोड़ा समय लग सकता है।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777