विश्‍व

इमरान खान बोले- तालिबान आम नागरिक, US ने अफगानिस्तान में सब गड़बड़ कर दिया

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

अफगानिस्तान में जारी संकट में तालिबानी समर्थन के आरोप पाकिस्तान पर लगातार लगते रहे हैं। पाकिस्तानी सरकार और इमरान खान पर लगातार लगते आरोपों के बाद इमरान खान ने सारे मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी। पाकिस्तान के कप्तान ने अफगानिस्तान के हालात के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है। इमरान खान ने बाइडन प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि अमेरिका ने वास्तव में अफगानिस्तान में सबकुछ गड़बड़ कर दिया है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने तालिबानियों को सामान्य नागरिक बताया है। प्रधानमंत्री से पूछा गया कि एक रिपोर्ट में दावा किया गया है। कि करीब 10, 000 पाकिस्तानी लड़ाकू सीमा पार कर तालिबान की मदद करने गए हैं? इसपर इमरान खान नाराज हो गए और बोले कि यह बिल्कुल गलत बात है, वो हमें इस बात का सबूत क्यों नहीं देते हैं?

प्रधानमंत्री ने कहा कि अफगानिस्तान की समस्या का समाधान युद्ध नहीं बल्कि राजनीतिक समझौते से संभव है। इमरान ने कहा कि 11 सितंबर 2001 के अमेरिका हमले से पाकिस्तान का कोई संबंध नहीं होने के बावजूद भी अफगानिस्तान में अमेरिकी युद्ध के बाद हजारों पाकिस्तानियों ने अपनी जान गंवाई।

 

 

 

 

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button