मनोरंजन

आधी रात को पति राज कौशल को याद कर भावुक हुईं मंदिरा बेदी

एक्ट्रेस मंदिरा बेदी पति राज कौशल को खोने के बाद से इन दिनों बहुत मुश्किल दौर से गुज़र रही हैं। उन्हें देखकर लग रहा है। कि वह पूरी तरह टूट गई हैं। ये हम नहीं एक्ट्रेस का हालिया पोस्ट उनका दर्द बयां कर रहा है। जी हां! एक्ट्रेस ने पति को याद करते हुए एक बहुत ही इमोशनल पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

मंदिरा बेदी ने बीती रात को एक ब्राउन पेपर की फोटो शेयर की है। जिसपर राजी लिखा है। इस फोटो को शेयर करते हुए मंदिरा ने टूटे दिल वाले इमोजी के साथ लिखा- मिस यू राजी। मंदिरा का यह पोस्ट वाकई में भावुक करने वाला है। इसे देखकर साफ जाहिर हो रहा है। कि वह राज को खोने के बाद अंदर-अंदर टूट गई हैं। मंदिरा बेदी के इस पोस्ट पर उनके दोस्त और उनके फैंस उन्हें हिम्मत बंधा रहे है। उनकी हौसला अफज़ाई कर रहे हैं।

बता दें कि भारतीय फिल्मकार और मंदिरा बेदी के पति राज कौशल (49) का निधन 30 जून को कार्डिएक अरेस्ट के कारण हो गया था। पति के निधन के समय मंदिरा काफी धैर्य और साहस के साथ काम किया। राज कौशल के अंतिम संस्कार और प्रेयर मीट के दौरान मंदिरा फूट फूटकर रोती हुई नजर आई थीं। मंदिरा बेदी और राज कौशल की सादी साल 1999 में हुई थी। मंदिरा और राज के दो बच्चे हैं। एक बेटा वीर और बेटी तारा जिसे उन्होंने बीते साल गोद लिया था।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777