विश्‍व

अपनी पत्नी के साथ नजर आए किम जोंग, दर्शकों ने गर्मजोशी से किया स्वागत

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

सियोल – उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग अपनी पत्नी के साथ राजधानी प्योंगयांग में चंद्र नववर्ष दिवस के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां दर्शकों और कलाकारों ने राष्ट्रीय शक्ति के ‘‘नए युग’’ की शुरुआत करने के लिए उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उत्तर कोरिया की आधिकारिक मीडिया जनवरी में कुछ मिसाइल परीक्षणों के बाद किम के निरंकुश नेतृत्व को दिखाती रही है। कुछ विशेषज्ञ इन मिसाइल परीक्षणों को परमाणु वार्ता में गतिरोध को लेकर अमेरिका पर दबाव बनाने की कोशिश के तौर पर देखते हैं।

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने बुधवार को बताया कि किम और उनकी पत्नी के मंगलवार के कंसर्ट के लिए प्योंगयांग के विशाल मैन्सुडे आर्ट थिएटर में पहुंचने के बाद ‘‘जोरदार स्वागत’’ किया गया। केसीएनए ने बताया कि दर्शकों ने इस बात की सराहना की कि किम ‘‘लोगों के आदर्शों और प्रसन्नता तथा शक्तिशाली राष्ट्र के निर्माण की आकांक्षा को वास्तविकता में बदलकर देश में एक नयी दुनिया और एक नए युग की शुरुआत कर रहे हैं।

उत्तर कोरियाई टीवी ने मंगलवार को एक नयी डॉक्यूमेंट्री में दिखाया कि किम एक सफेद घोड़े पर सवार होकर एक जंगल से गुजर रहे हैं जो देश पर उनके परिवार के वंशवादी शासन से जुड़ा प्रतीक है। यह डॉक्यूमेंट्री 2021 में वायरस रोधी अभियानों, निर्माण परियोजनाओं और हथियार विकसित करने समेत हासिल की गयी उनकी कथित उपलब्धियों पर बनायी गयी है।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button