भारत

अंसारी को बांदा जेल में लाए जाने पर बोले अनिल राजभर

बांदा – करीब दो साल पंजाब की जेल में बिताने के बाद बाहुबली मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में स्थानांतरित किया गया। जहां पर चिकित्सकों की टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसी बीच योगी आदित्यनाथ सरकार में अनिल राजभर का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि जो लोग कानून से मजाक करते थे। उनकी उत्तर प्रदेश में वापसी हो चुकी है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक योगी सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि जो लोग कानून से मजाक करते थे। उनकी उत्तर प्रदेश में वापसी हो चुकी है। जिसने जो किया है वो भरेगा। ये योगी जी की सरकार है। पिछले दिनों सपा की सरकार में लोग जेल में फाइव स्टार होटल की सुविधा लेते थे।

मुख्तार अंसारी की सुरक्षा के विषय पर अनिल राजभर ने कहा कि उनकी सुरक्षा का खास ख्याल रखा जा रहा है और उनको कोरोना न हो इस पर भी ध्यान दिया जा रहा है। जेल प्रशासन ने भी प्रोटोकॉल जारी किया है। उसका भी पालन कर रहे हैं। सरकार और न्यायालय के प्रोटोकॉल का भी पालन किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की स्पेशल सुरक्षा टीम मुख्तार अंसारी को बुधवार तड़के 4:50 बजे बांदा जेल पहुंची। जहां की 16 नंबर बैरक में उन्हें रखा गया। पुलिस महानिदेशक जेल ने बताया कि बांदा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की एक टीम ने मुख्तार अंसारी के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। हालांकि, अंसारी का अभी कोरोना वायरस टेस्ट कराया जाना बाकी है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777