हरियाणा

सोनीपत जेल में मर्डर

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

हरियाणा : गैंगस्टर संजय बुटाना की हत्या करने वाले जगबीर का सोनीपत जेल में मर्डर। हरियाणा की सोनीपत जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे जगबीर की कथित तौर पर संजय बुटाना गैंग के सदस्यों ने हत्या कर दी। उसे एक दिन पहले ही फरीदाबाद से सोनीपत जेल में शिफ्ट किया गया था।

सोनीपत जिला कारागार में उस समय सनसनी फैल गई जब जगबीर नाम के कैदी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जगबीर पर कुख्यात बदमाश संजय बुटाना की हत्या का आरोप था और शनिवार को ही फरीदाबाद से सोनीपत जेल में शिफ्ट किया गया था।

बता दें, साल 2008 में सोनीपत के कुख्यात बदमाश संजय बुटाना की जिला कोर्ट परिसर में गोलियां दागकर हत्या कर दी गई थी। इस पूरे मामले में जगबीर निवासी कासंडी भी शामिल था। उसे कोर्ट से उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी।

शनिवार को उसे फरीदाबाद से सोनीपत जेल में शिफ्ट किया गया जहां संजय बुटाना गैंग के कुछ बदमाशों ने उसकी पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी।

सिटी थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हत्या का आरोप संजय बुटाना गैंग के बदमाशों पर लगाया जा रहा है, क्योंकि जगबीर सन 2008 में संजय बुटाना की हत्या में शामिल था।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button