भारत

‘लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ’ नारे के साथ बोलीं ममता बनर्जी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

नयी दिल्ली – पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। इसी बीच उन्होंने नया नारा दिया है। ममता बनर्जी ने कहा कि लोकतंत्र चलते रहना चाहिए। हमारा नारा है- लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ममता बनर्जी दिल्ली के दौरे के आखिरी दिन शुक्रवार को एनसीपी चीफ शरद पवार से मुलाकात करने वाली थीं।

लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो पाई है। हालांकि उन्होंने इस संबंध में जानकारी दी है। कि मैंने शरद पवार से बात की है। यह दौरा सफल रहा। हम राजनीतिक मकसद से मिले थे। लोकतंत्र चलता रहना चाहिए। हमारा नारा है लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ। हम किसानों के मुद्दों का भी समर्थन करते हैं। हम अब हर 2 महीने में यहां आते रहेंगे।

विपक्षी एकजुटता की कोशिशों में जुटी ममता बनर्जी के 5 दिवसीय दिल्ली दौरे का आज आखिरी दिन है। उन्होंने तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास निकलते वक्त यह बात कही। आपको बता दें कि ममता बनर्जी ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कमलनाथ, आनंद शर्मा, अभिषेक मनु सिंघवी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, गीतकार जावेद अख्तर, अभिनेत्री शबाना आजमी समेत कई नेताओं से मुलाकात की।

ममता बनर्जी ने कोरोना वैक्सीन और बंगाल का नाम बदलने के विषय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके अलावा अपने दिल्ली दौरे के दौरान सड़क परियोजनाओं के विषय पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से ममता मिली थीं।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button