भारत

राहुल गांधी ने असम के भूकंप प्रभावित इलाकों में सबकी सुरक्षा की कामना की

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

नयी दिल्ली – कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम के भूकंप प्रभावित इलाकों में सबकी सुरक्षा की कामना करते हुए बुधवार को कहा कि सभी लोग इस मुश्किल घड़ी में असम की जनता के साथ खड़े हैं। उन्होंने फेसबुक पोस्ट किया, असम के लोगों के साथ मेरी प्रार्थनाएं हैं। इस भूकंप से राज्य में कोविड संकट में इजाफा होगा तथा प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाने में मुश्किल पेश आएगी। हम परीक्षा की इस घड़ी में आप लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी प्रभावित इलाकों के लोगों की सुरक्षा की कामना की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘असम के बहनों और भाइयों के लिए मेरा स्नेह और प्रार्थना है जो कोविड की दूसरी लहर और भूकंप के दोरी मार का सामना कर रहे हैं। प्रभावित इलाको में सभी लोगों की सुरक्षा की प्रार्थना करती हूं। कांग्रेस महासचिव और असम प्रभारी जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘भूकंप प्रभावित लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं। असम में बुधवार को सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 6.4 मापी गई। भूकंप के झटके पड़ोसी राज्य मेघालय और पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों में भी महसूस किए गए।

 

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button