फ्लैश न्यूज

भारत की मदद के लिये White House ने की सभी संसाधनों का इस्तेमाल करने की अपील

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

वाशिंगटन – बोस्टन स्थित एक चैम्बर ने व्हाइट हाउस और कांग्रेस से भारत में लोगों की जान बचाने में मदद के लिये अपने सभी संसाधनों का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है। साथ ही उसने आगाह किया कि अमेरिका की ओर से किसी भी तरह की देरी किये जाने से भारत का कोविड-19 आपातकाल एक वैश्विक स्वास्थ्य एवं आर्थिक संकट बन सकता है। यूएसए इंडिया चैम्बर ऑफ कॉमर्स (यूएसएआईसी) ने कहा कि भारत में कोविड-19 मामलों में अभूतपूर्व वृद्धि ने सभी वैश्विक रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। उसे पश्चिमी देशों की ओर से तत्काल मदद की जरूरत है।

अमेरिका दुनिया का एकमात्र देश है जिसके पास भारत की मदद के लिये संसाधन और सामग्री है। यूएसएआईसी के अध्यक्ष करुण ऋषि ने कहा, अमेरिकायुद्धस्तर पर और समयबद्ध तरीके से मदद मुहैया कराने में नाकाम रहा तो भारत में और लोगों की जान जा सकती है। यूएसएआईसी व्हाइट हाउस तथा अमेरिकी कांग्रेस से भारत में लोगों की जान बचाने के लिये अपने सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल करने का अनुरोध करता है। उन्होंने कहा, सभी का जीवन समान है। मानवता का तकाजा है। भारत में लोगों की बेशकीमती जान बचाई जा सकती है। अमेरिकी की ओर से हस्तक्षेप में देरी इसे वैश्विक स्वास्थ्य एवं आर्थिक संकट बना सकती है।

 

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button