विश्‍व

नेपाली कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के लिए दोबारा मतदान किया

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

काठमांडू – नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा समेत पांच उम्मीदवारों में से किसी को भी डाले गए कुल मतों का 50 फीसद से अधिक नहीं मिलने के बाद नेपाली कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने पार्टी अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए मंगलवार को दूसरी बार मतदान किया।

सोमवार को हुए मतदान में कुल 4,743 योग्य मतदाताओं में से 4,679 वैध वोट डाले गए थे। और 76 मतों को अवैध घोषित कर दिया गया था। इनमें प्रधानमंत्री एवं नेपाली कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष देउबा तथा शेखर कोइराला को क्रमश: 2,258 और 1,702 मत मिले थे।

देउबा पार्टी के चुनाव में पहले नंबर पर आए लेकिन वह अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं जीत पाए क्योंकि उन्हें पार्टी के 14वें आम अधिवेशन के दौरान डाले गए कुल मतों के 50 फीसद से अधिक मत नहीं मिले।

पार्टी के नियमों के मुताबिक, पार्टी का अध्यक्ष बनने के लिए उम्मीदवार को 50 फीसदी से अधिक मत प्राप्त करने होते हैं। अगर ऐसा नहीं होता है तो पहले और दूसरे चरण के मतदान में सर्वाधिक वोट पाने वाले उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होता है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि मंगलवार रात साढ़े नौ बजे संपन्न हुए दूसरे चरण के मतदान में कुल 4,564 वोट डाले गए। उन्होंने बताया कि मंगलवार देर रात तक मतगणना शुरू होने और बुधवार तड़के तक नतीजे घोषित होने की संभावना है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button