उत्तर प्रदेश

उत्तर पश्चिम की ओर आगे बढ़ रहा मानसून, उत्तर पूर्व व पूर्व में भारी बारिश तो उत्तर में लू

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

कानपुर – भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मानसून अरब सागर, गोवा, कोंकण और कर्नाटक के और इलाकों में पहुंच चुका है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और बंगाल की खाड़ी के बचे इलाकों में अगले 48 घंटों के दौरान पहुंच जाएगा। मानसून के लगातार आगे बढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण बना हुआ है।

बिहार-झरखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश
भारतीय मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में बताया है। कि बंगाल की खाड़ी की ओर से तट की ओर चलने वाली दक्षिण पश्चिम तेज हवाओं के चलते अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले पांच दिनों के दौरान भारी बारिश के आसार बने हुए हैं।

मौसम विभाग ने इन राज्यों के कुछ इलाकों मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओड़िशा के कुछ इलकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button