मनोरंजन

‘अंगूरी भाभी’ ने पार कर दी बोल्डनेस की हदें! इस वेब सीरीज में दिए एक से बढ़कर एक बोल्ड सीन्स

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

एंड टीवी पर प्रसारित होने वाले शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ की लोकप्रियता से तो आप अच्छी तरह वाकिफ होंगे। छोटे पर्दे पर यह शो पिछले छह सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। दर्शक शो के साथ साथ इसके किरदारों पर भी दिल खोल कर प्यार लुटाते हैं। शो का हर किरदार अपने आप में खास है पर सबसे ज्यादा लोकप्रिय किरदार है ‘अंगूरी भाभी’ का।

शो में ‘अंगूरी भाभी’ की भूमिका अभिनेत्री शिल्पा शिंदे निभा रही हैं। ‘अंगूरी भाभी’ की मासूमियत और सादगी भरा अंदाज लोगों को बहुत पसंद है। लेकिन सीधी-सादी सी अंगूरी भाभी के बोल्ड लुक को देखकर सब दंग रह गए। जी हाँ, शिल्पा शिंदे ने कुछ दिन पहले रिलीज हुई वेब सीरीज में ऐसे-ऐसे बोल्ड सीन दिए हैं कि लोगों के पसीने छूट गए।

आपको बता दें कि ‘पौरुषपुर’ नाम की वेब सीरीज हाल ही में रिलीज हुई है। इस सीरीज में शिल्पा का किरदार अंगूरी भाभी के किरदार से बिल्कुल अलग है। इसमें शिल्पा ने बेहद बोल्ड और सिज़लिंग सीन दिए हैं। ‘अंगूरी भाभी’ का बोल्ड अंदाज देखकर फैंस के होश उड़े हुए हैं।

पौरुषपुर वेब सीरीज एक पीरियड ड्रामा है जिसमें प्यार, वासना और बदले की कहानी दिखाई गई है। इस सीरीज में एक ऐसे राजा की कहानी को दिखाया गया है।जो कमजोर और कामी है। इस वेब सीरीज में शिल्पा ने रानी मीराबती का किरदार निभाया है। वो राजा का ख्याल रखने के लिए नई-नई रानियाँ लेकर आती हैं।

वेब सीरीज में शिल्पा शिंदे ने अपनी अंगूरी भाभी वाली छवि से उलट एकदम बोल्ड सीन्स दिए थे। ये सीन्स इतने बोल्ड थे कि दर्शकों को यकीन नहीं हो पा रहा है कि सीधी-सादी सी अंगूरी भाभी इतने हॉट सीन्स दे सकती हैं।

आपको बता दें कि शिल्पा शिंदे ने ‘बिग बॉस 11’ में रहकर भी खूब सुर्खियाँ बटोरी थीं। शो में शिल्पा और विकास गुप्ता की लड़ाई और अंगूरी भाभी का किरदार छोड़ने वाली बात के बावजूद शिल्पा ने ‘बिग बॉस 11’ विनर की ट्रॉफी जीती।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button