विविध

हैदराबाद को हराकर जमशेदपुर पहली बार आईएसएल के सेमीफाइनल में

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

बामबोलिम – जमशेदपुर एफसी ने मंगलवार को यहां दबदबे वाला प्रदर्शन करके हैदराबाद एफसी को 3-0 से करारी शिकस्त देकर पहली बार इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। इस जीत से जमशेदपुर की टीम हैदराबाद को पीछे छोड़कर शीर्ष पर काबिज हो गयी है। उसके 18 मैचों में 11 जीत और चार ड्रा से 37 अंक हो गये हैं।

हैदराबाद को अपनी चौथी हार का सामना करना पड़ा और वह 19 मैच में 35 अंक के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गयी है। मैच का पहला गोल पांचवें मिनट में हुआ जब हैदराबाद के सेंटर-बैक चिंगलेसाना कोंशाम के आत्मघाती गोल से जमशेदपुर एफसी शुरुआती बढ़त हासिल की। इंग्लैंड के सेंटर बैक पीटर हर्टली ने 28वें मिनट में गोल करके जमशेदपुर को 2-0 से आगे कर दिया।

दाहिने छोर से एलेक्स लीमा की कार्नर-किक पर हर्टली ने हेडर से गोल किया। डेनियल चीमा चुक्वु ने 65वें मिनट में जमशेदपुर के लिये तीसरा गोल दागा।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button