मनोरंजन

सपना चौधरी को मिली जमानत, इस पुराने केस के मामले कोर्ट में हुई थी पेश

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ – लखनऊ की एक अदालत ने धोखाधड़ी के एक मामले में नृत्य कलाकार सपना चौधरी की 25 मई तक के लिए अंतरिम जमानत मंगलवार को मंजूर कर ली। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शांतनु त्यागी की अदालत ने 20-20 हजार रुपए के दो मुचलके और इतनी ही रकम के एक निजी मुचलके के आधार पर सपना की जमानत मंजूर की। सपना यहां जमानत हासिल करने के लिए आई थी और उन्हें आगामी 25 मई को एक बार फिर लखनऊ अदालत में पेश होना होगा।

गौरतलब है कि 13 अक्टूबर 2018 को एक दारोगा ने आशियाना थाने में मुकदमा दर्ज करा कर आरोप लगाया था। कि उसी दिन लखनऊ के स्मृति उपवन में सपना का एक कार्यक्रम आयोजित होना था। जिसके लिए हजारों लोगों को टिकट भी भेज दिए गए थे। लेकिन सपना कार्यक्रम के लिए नहीं पहुंची जिसकी वजह से उसे रद्द करना पड़ा।

सपना ने धन भी वापस नहीं किया और उसे अन्यत्र खर्च कर दिया। पुलिस ने 20 जनवरी 2019 को सपना तथा अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। अदालत ने इसका संज्ञान लेते हुए सपना को सुनवाई के दौरान उपस्थित होने के लिए बुलाया था। सपना अदालत में आत्मसमर्पण के लिए आई थी और उसके बाद उन्होंने अपनी रिहाई के लिए जमानत अर्जी दाखिल की थी।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button