विश्व
श्रीलंका की सहायता के लिए एक महीने का वेतन दान देंगे द्रमुक के सांसद
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
चेन्न – द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के सांसद अपना एक महीने का वेतन संकटग्रस्त श्रीलंका को दान देंगे। पार्टी की ओर से बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई। इससे पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने श्रीलंका के लोगों की सहायता करने के लिए अपील की थी।
पार्टी ने पहले ही इस कार्य के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। द्रमुक की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया। द्रमुक के लोकसभा और राज्यसभा सदस्य अपना एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



