मनोरंजन

रणवीर की फिल्म में नहीं दिखा कोई जोर, जानिए फर्स्ट डे कलेक्शन

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

रणवीर सिंह और शालिनी पांडे स्टारर फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज से पहले विवादों में फंसी इस फिल्म को लेकर तगड़ा बज क्रिएट किया गया था और इसके प्रमोशन में भी रणवीर सिंह ने कोई कसर नहीं छोड़ी, हालांकि बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी है। जयेशभाई जोरदार का ओपनिंग डे बिजनेस बहुत ही फीका रहा है और क्रिटिक्स से भी इसे कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है।

जयेशभाई जोरदार का फर्स्ट डे कलेक्शन
रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार के फर्स्ट डे कलेक्शन की बात करें तो बॉक्स ऑफिस इंडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि फिल्म का पहले दिन का बिजनेस ‘जर्सी’ और ‘रनवे-34’ के आसपास ही रहेगा। बता दें कि जर्सी ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था और रनवे-34 का पहले दिन का बिजनेस सिर्फ 3 करोड़ रुपये ही रहा। यानि जाहिर है कि फिल्म 3 से 4 करोड़ के आसपास का ही कलेक्शन करेगी।

रणवीर की अब तक की सबसे बेकार फिल्म
रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार का बॉक्स ऑफिस पर कोई जोर नहीं दिखा पाना थोड़ा शॉकिंग इसलिए भी है क्योंकि बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर रणवीर के करियर का ग्राफ पिछली कई फिल्मों से लगातार ऊपर जा रहा था। रणवीर सिंह ने अभी तक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं और उनकी हर फिल्म से दर्शकों की उम्मीदें भी काफी ज्यादा रहती थीं। लेकिन इस बार थिएटर्स में वो करिश्मा देखने को नहीं मिला।

क्या है जयेशभाई जोरदार की कहानी?
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने जहां इस फिल्म को ‘पूअर’ बताया है वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में आंकड़ों के आधार पर जयेशभाई जोरदार का बिजनेस रणवीर सिंह की फिल्म ‘किल दिल’ और ‘लुटेरा’ से भी खराब बताया गया है। कहानी की बात करें तो ये फिल्म कन्या भ्रूण हत्या जैसे गंभीर विषय पर बात करती है और कॉमिक अंदाज में बेहद महत्वपूर्ण विषय पर बात करती है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button