
यह अभियान राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर प्रारम्भ किया जा रहा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 01 जुलाई, 2022 को संचारी रोगों की प्रभावी रोकथाम हेतु जनपद गोरखपुर से प्रदेशव्यापी संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ करेंगे।
यह अभियान राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर प्रारम्भ किया जा रहा है। ज्ञातव्य है कि प्रत्येक वर्ष 01 जुलाई को कुशल चिकित्सक, प्रख्यात स्वाधीनता सेनानी एवं राजनेता डॉ0 बी0सी0 रॉय की जयन्ती एवं पुण्य तिथि पर देश में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। यह जानकारी आज यहां राज्य सरकार के प्रवक्ता ने दी।