खेल-खिलाड़ीफुटबॉलफ्लैश न्यूज

बढ़े आत्मविश्वास के साथ अफगानिस्तान से भिड़ेगा भारत

दोहा – भारतीय फुटबॉल टीम विश्व कप 2022 और एशियाई कप 2023 क्वालीफायर्स में मंगलवार को यहां जब अफगानिस्तान का सामना करेगी तो गोल मशीन सुनील छेत्री की निगाह एक और गोल करके विश्व में सर्वाधिक गोल करने वाले फुटबॉलर की सूची में शीर्ष 10 में शामिल होने पर टिकी रहेगी। ओमान की अफगानिस्तान पर शुक्रवार को 2—1 से जीत के बाद भारत को अब एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर्स के तीसरे दौर में पहुंचने के लिये इस मैच में केवल ड्रा की जरूरत है। छेत्री यदि मैच में हैट्रिक बना देते हैं तो वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में महान बराबरी कर लेंगे।

छेत्री को सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल होने के लिये केवल एक गोल की जरूरत है जिसे वह अफगानिस्तान के खिलाफ आसानी से हासिल कर सकते हैं। छेत्री की अगुवाई में भारत ने अपने पिछले मैच में बांग्लादेश को हराकर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में लंबे समय से चले आ रहे जीत के इंतजार को खत्म किया था। इस मैच में छेत्री ने दो गोल किये थे। इसके बाद भारत के इस करिश्माई फुटबॉलर पर ही सभी की नजरें टिकी हैं जो लियोनेल मेस्सी को पीछे छोड़कर सर्वाधिक गोल करने वाले सक्रिय फुटबालरों में दूसरे स्थान पर पहुंच गये हैं। छत्तीस वर्षीय छेत्री ने अब तक 74 गोल किये हैं और वह अगले मैच में इसमें और गोल जोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

भारतीय टीम यदि अगले मैच में हार टाल देती है तो वह ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहकर अभियान का अंत करेगा। यह पिछली बार के पांचवें स्थान से बेहतर परिणाम होगा। भारत विश्व कप क्वालीफाईंग से पहले ही बाहर हो चुका है और उसकी निगाह 2023 में चीन में होने वाले एशियाई कप में जगह बनाने पर टिकी है। भारतीय टीम इस मैच में बढ़े आत्मविश्वास और जीत के प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी। बांग्लादेश के खिलाफ जीत से इगोर स्टिमक की कोचिंग वाली टीम का मनोबल बढ़ा है। उस मैच में शुरू से लेकर आखिर तक भारत ने दबदबा बनाये रखा था। भारत को यदि अपने प्रदर्शन दोहराना है तो अग्रिम पंक्ति में छेत्री और मनवीर सिंह तथा मध्यपंक्ति में ब्रैंडन फर्नाडिस को अच्छा खेल दिखाना होगा। स्टिमक का फर्नाडिस पर बहुत भरोसा है जिन्होंने खुद को देश के सर्वश्रेष्ठ प्लेमेकर के रूप में स्थापित किया है। भारत ने क्वालीफाईंग दौर में जो पांच गोल किये हैं उनमें से तीन में उन्होंने मदद पहुंचायी।

फार्म और पिछला रिकार्ड दोनों भारत के पक्ष में हैं और वे जीत से कम पर संतुष्ट नहीं होंगे। जहां तक अफगानिस्तान का सवाल है तो वह भारत के खिलाफ पिछले मैच से प्रेरणा लेने की कोशिश करेगा जो गोलरहित छूटा था। ओमान से हार के कारण यह तय हो गया है कि अफगानिस्तान विश्व कप क्वालीफायर्स की शीर्ष चार टीमों में जगह नहीं बना पाएगा तथा भारत के खिलाफ जीत दर्ज नहीं करने पर वह एशियाई क्वालीफायर्स के तीसरे दौर में जगह बनाने के लिये प्लेऑफ में चला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

mahjong slot

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot bet 200

slot garansi kekalahan 100

rtp slot

Slot bet 100

slot 10 ribu

slot starlight princess

https://moolchandkidneyhospital.com/

situs slot777

slot starlight princes

slot thailand resmi

slot starlight princess

slot starlight princess

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

ceriabet

ceriabet

ceriabet

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

slot starlight princess

ibcbet

sbobet

roulette

baccarat online

sicbo