फ्लैश न्यूजमनोरंजन
पंजाब में अभिनेता जिमी शेरगिल के खिलाफ केस दर्ज
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
लुधियाना – एक फिल्म की शूटिंग के दौरान कोविड-19 प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के आरोप में अभिनेता जिमी शेरगिल और दल के तीन अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
कोतवाली थाना प्रभारी एवं उप निरीक्षकमनिंदर कौर ने कहा कि मंगलवार रात कर्फ्यू के दौरान पुरानी सब्जी मंडी के पास एक विद्यालय के परिसर में एक फिल्म की शूटिंग हो रही थी। उन्होंने कहा कि सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और वहां 100 से अधिक लोगों को पाया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सरकारी आदेश की अवज्ञा और महामारी रोग कानून की विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



