
क्रिसमस पर खुद को कुछ इस तरह करें स्टाइल
क्रिसमस आने को है और हम सभी ने इसकी पार्टी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी की तैयारियों में सबसे पहले मन में यही सवाल आता है कि क्या पहना जाए। आमतौर पर, क्रिसमस पर सांता ड्रेस पहनने का विचार मन में आता है। लेकिन हर बार खुद को एक ही तरह से स्टाइल किया जाए। यह जरूरी नहीं है। आप इसके अलावा भी कई तरह से खुद को स्टाइल कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको क्रिसमस पर खुद को स्टाइल करने के कुछ बेहतरीन आइडियाज शेयर कर रहे हैं।
ऑल ब्लैक लुक
अगर आप क्रिसमस पर रेड के अलावा एक बेहतरीन ऑप्शन ढूंढ रही हैं। तो ऐसे में आप ऑल ब्लैक लुक पर विचार कर सकती हैं। यह आपको एक क्लासी लुक देता है। जिसमें आप व्हाइट मिडी ड्रेस के नीचे ब्लैक शाइनी लेगिंग्स और ब्लैक बूट्स को पेयर करे। मेकअप में आप रेड लिप्स लुक रख सकती हैं। वहीं, अगर आप अपने लुक में क्रिसमस फील को एड करना चाहती हैं तो ऐसे में सांता कैप को स्टाइल किया जा सकता है।
सिंपल और क्लॉसी लुक
अगर आप क्रिसमस पर एक सिंपल लेकिन क्लासी लुक कैरी करना चाहती हैं। तो ऐसे में इस लुक पर फोकस कर सकती हैं। इसके लिए आप रेड या चॉकलेट कलर की ड्रेस पहन सकती हैं। अपने लुक को स्टाइलिश टच देने के लिए आप इसके साथ फर लॉन्ग जैकेट को पेयर करें। फुटवियर में आप सैंडल्स से लेकर बूट्स तक का चयन कर सकती हैं।
रेड एंड व्हाइट कॉम्बिनेशन
क्रिसमस लुक में रेड एंड व्हाइट का कॉम्बिनेशन भी ट्राई किया जा सकता है। इस लुक को आप कई तरीकों से क्रिएट कर सकती हैं। मसलन, रेड कलर स्वेटशर्ट के साथ आप व्हाइट बॉटम को स्टाइल कर सकती हैं। इसके अलावा, व्हाइट विंटर टॉप विद डेनिम जींस के साथ आप रेड कलर बूट्स को पेयर करें।
यह भी है स्टाइलिंग तरीका
अगर आप नाइट में क्रिसमस पार्टी को एन्जॉय कर रही हैं। तो ऐसे में आप खुद को स्टाइल करने के लिए सीक्वेंस लुक को भी सलेक्ट कर सकती हैं। सीक्वेंस लुक पिछले काफी समय से पसंद किया जा रहा है। आप इसमें सीक्वेंस ड्रेस से लेकर सीक्वेंस टॉप या सीक्वेंस जैकेट को स्टाइल करें। यह आपको एक पार्टी फील देगा।