फ्लैश न्यूज

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नाम नहीं, रायबरेली में प्रचार नहीं करेंगी सोनिया गांधी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस में पूरी ताकत झोंक रही है। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार उत्तर प्रदेश में मजबूती से चुनाव लड़ने की कोशिश में है। कांग्रेस महिला सशक्तिकरण को बड़ा मुद्दा बनाकर चुनावी मैदान में है। कांग्रेस की ओर से भी लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। खुद प्रियंका गांधी कई इलाकों में रोड शो कर चुकी हैं।

इन सबके बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा के चौथे चरण के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची भी आ गई है। लेकिन इस सूची से कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का नाम गायब है। चौथे चरण में ही कांग्रेस के गढ़ कहे जाने वाले रायबरेली में चुनाव होने हैं और यहीं से सोनिया गांधी सांसद में हैं।

उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के लिए 23 फरवरी को मतदान होने हैं। इस चरण में 60 सीटों पर मतदान होंगे। कांग्रेस ने इसके लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। हालांकि इसमें सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम नहीं है। हालांकि अब तक के स्टार प्रचारकों की सूची में दोनों नेताओं का नाम हुआ करता था।

लेकिन इस बार उन दोनों का नाम शामिल नहीं है। आश्चर्य इस बात को लेकर भी है कि रायबरेली से सांसद होने के बावजूद भी सोनिया गांधी प्रचार के लिए नहीं आएंगी। आपको बता दें कि सोनिया गांधी स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से फिलहाल प्रचार को लेकर ज्यादा सक्रिय नहीं रहती हैं।

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अजय कुमार लल्लू, आराधना मिश्रा, गुलाम नबी आजादस, अशोक गहलोत, चरणजीत सिंह चन्नी, भूपेश बघेल जैसे नेताओं का नाम शामिल है। इसके अलावा सलमान खुर्शीद, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, राजीव शुक्ला, सचिन पायलट, दीपेंद्र हुड्डा, मोहम्मद अजहरुद्दीन, नसीमुद्दीन सिद्धकी, आचार्य प्रमोद कृष्णम, प्रदीप जैन, जफर अली नकवी को भी स्टार प्रचारकों की सूची में स्थान दिया गया है।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button