मनोरंजन

इंतज़ार ख़त्म! जल्द लौट रहे हैं बाबा निराला, बॉबी देओल ने दिखाई ‘आश्रम 3’ की पहली झलक

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

एमएक्स प्लेयर की हिट वेब सीरीज़ ‘आश्रम’ के पहले और दूसरे सीजन की जोरदार सफलता के बाद अब डायरेक्टर प्रकाश झा ने जल्द ही इसके तीसरे सीजन से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

आपको बता दें कि ‘आश्रम 3’ का मोशन पोस्टर रिलीज हो चुका है। जिसमें आग की लपटें नज़र आ रही हैं। इस मोशन पोस्टर में आश्रम 3 का लोगो साफ़ तौर पर देखने को मिल रहा है। इस पोस्टर के आने के बाद से फैंस की उत्सुकता काफी ज़्यादा बढ़ गई थी।

आश्रम 3 के मोशन पोस्टर को बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। हालांकि, अभी रिलीज डेट को लेकर कोई अपडेट हैं। बता दें कि इस सीरीज की शूटिंग और डबिंग का काम पूरा हो चुका है।

जिसका ऐलान खुद संदीप ने किया था। मोशन पोस्टर के आने के बाद से दर्शकों को सीजन 3 का बेसब्री से इन्तजार है। मोशन पोस्टर को देखकर यह बात साफ़ है कि इस बार मामला और भी रोमांचक होनेवाला है।

आपको बता दें कि आश्रम वेब सीरीज में ‘बाबा निराला’ के किरदार में बॉबी देओल के काम की खूब सराहना हुई थी। इस वेब सीरीज में बॉबी देओल काशीपुर वाले बाबा निराला के मुख्य किरदार में नजर आते हैं।

वेब सीरीज में दिखाया गया है कि बाबा निराला आस्था के नाम पर लोगों के विश्वास के साथ खिलवाड़ करता है और पूरे इलाके पर अपना राज कायम करना चाहता। इस वेब सीरीज की कहानी ड्रग्स, दुष्कर्म और राजनीति के इर्द गिर्द घूमती है। इस वेब सीरीज का निर्देशन प्रकाश झा ने किया है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button