विविध

अमेरिका के क्लीवलैंड शहर में गोलीबारी, पांच घायल

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

अमेरिका के क्लीवलैंड शहर में बृहस्पतिवार को नाई की एक दुकान में हुई गोलीबारी में पांच लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना अपराह्न लगभग तीन बजकर 10 मिनट पर ‘आई फिक्स अग्ली’ नामक दुकान में हुई जब अंदर घुसे एक व्यक्ति ने लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गया। उसने बताया कि गोलीबारी में घायल हुई 29 वर्षीय महिला और 19 से 34 साल के बीच के चार पुरुषों को अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस के अनुसार गोलीबारी की वजह नहीं पता चल पाई है और इस सिलसिले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button