भारत

YSRTP की संस्थापक वाई एस शर्मिला आज कांग्रेस में हो सकती हैं शामिल

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

युवजन श्रमिका रायथू तेलंगाना पार्टी (वाईएसआरटीपी) की संस्थापक वाई. एस. शर्मिला के बृहस्पतिवार को यहां कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक, शर्मिला बुधवार रात नयी दिल्ली पहुंची गयीं। कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि ‘‘एक बहुत ही प्रतिष्ठित हस्ती’’ बृहस्पतिवार सुबह साढ़े 10 बजे यहां कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी में शामिल होंगी।

दिल्ली में हवाई अड्डे पर पहुंचने पर जब शर्मिला से पूछा गया कि क्या वह कांग्रेस में शामिल हो रही हैं? इस पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हां, ऐसा ही लगता है।

शर्मिला ने मंगलवार को हैदराबाद में अपनी पार्टी की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद कहा था कि वह और पार्टी के अन्य नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी सहित शीर्ष नेतृत्व से मिलेंगे तथा दिल्ली में एक ‘‘महत्वपूर्ण’’ घोषणा करेंगे।

शर्मिला अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वाई. एस. राजशेखर रेड्डी की बेटी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी की छोटी बहन हैं। वाईएसआरटीपी के कांग्रेस में विलय के बाद उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस में कोई पद दिया जा सकता है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button