विविध

एक ट्रिलीयन डॉलर इकोनॉमी का सपना जरूर देखें लेकिन PDA के बजट में नहीं होनी चाहिए कटौती: अखिलेश

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समाजवादी पार्टी ने भी पूरी तरह कमर कस ली है। पार्टी के राष्ट्रीय सुप्रीमो अखिलेश यादव ने लगातार प्रदेश पदाधिकारियो, जिला, क्षेत्रीय पदाधिकारियो के साथ बैठकें कर रहे हैं। मिशन 2024 को लेकर नई रणनीति के साथ समाजवादी पार्टी जनता के बीच में उतरेगी।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय पर जिला अध्यक्षों के साथ बैठक बुलाई और उनसे जिलों के ग्राउंड रिपोर्ट पर चर्चा कर रहे हैं जिससे आगे की रणनीति तय किया जाएगा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव को लेकर सभी लोगों से राय मांगी गई है।

वोटर लिस्ट कैसे सुधारना है, सावधान रहना है इसको लेकर जिला पदाधिकारियो को सक्रिय रहने पर बोल दिया । इसके अलावा किसान की आय कब दोगुनी होगी, बेरोजगारी बढ़ी है । अखिलेश यादव ने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर है, अगर यह महंगाई मुनाफे को लेकर है तो ये पूरी तरीके से भ्रष्टाचार का मामला है।

स्वास्थ्य सेवाएं बेहाल है, ना डॉक्टर है, ना दवाई है। प्रदेश में बिजली महँगी हो गई है। उत्तर प्रदेश का कोई ऐसा जिला नहीं जहाँ भाजपा के नेता जमीन कब्ज़ा ना कर रहे हो। भाजपा नेता भूमाफिया बन गए हैं। महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं।पुलिस अभिरक्षा में मौत बढ़ी है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना चाहते हुए कहा कि यूपी में निवेश कब आएगा ।

विदेशों में हत्या का आरोप भारत जैसे देश पर आरोप लग रहा है। यह विदेश नीति फेल है। 10 लाख करोड़ से ज्यादा उद्योगपतियों का क़र्ज़ माफ़ हुआ लेकिन यूपी के किसानो का क़र्ज़ माफ़ नहीं हुआ है। अगर एक ट्रिलीयन डॉलर इकोनॉमी का सपना यूपी देख रही है तो पीडीए के बजट में कटौती नहीं होनी चाहिए।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button