विविध

होली पर किसानों के जीवन में रंग भरेगी योगी सरकार: अनुदान पर कृषि यंत्रों का तोहफा, 4 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

होली के पर्व पर किसानों की आय और खेती की क्षमता बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों को अनुदान पर आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराने जा रही है। इसके लिए बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जो 4 मार्च तक चलेगी। इच्छुक किसान कृषि विभाग की वेबसाइट www.agridarshan.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कृषि विभाग के अनुसार यह पहल किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर खेती को लाभकारी, समयबद्ध और कम लागत वाली बनाने की दिशा में अहम कदम है। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के अंतर्गत फार्म मशीनरी बैंक, कृषि ड्रोन, विभिन्न एकल कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके अलावा फसल अवशेष प्रबंधन के लिए विशेष कृषि यंत्र और प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेज्ड्यू योजना के तहत भी आवेदन किए जा सकते हैं। साथ ही त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के अंतर्गत बैच ड्रायर और मेज सेलर के लिए भी किसान आवेदन कर सकेंगे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button