Yogi Aadityanath अयोध्या पहुंचे
लखनऊ,। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री बने Yogi Aadityanath बुधवार सुबह अयोध्या पहुंचे और हनुमानगढ़ी मंदिर का दौरा किया। उनके दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया है। वह आज दिनभर अयोध्या व फैजाबाद में होने वाले कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और शाम को लखनऊ लौट आएंगे।
मुख्यमंत्री Yogi Aadityanath फैजाबाद हवाईपट्टी से अयोध्या में हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन करने के लिए रवाना हो गए। उनके दर्शन से पहले आम लोगों को अंदर जाने से रोका गया है। हनुमानगढ़ी में संतों और भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया है। ’जय श्रीराम’ और ’रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे’ के नारे गूंजने लगे हैं।
इधर सुरक्षा के लिहाज से होटलों-धर्मशालाओं की तलाशी के साथ ही अयोध्या-फैजाबाद के बस व रेलवे स्टेशनों पर भी चेकिंग की जा रही है।
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार Yogi Aadityanath अयोध्या-फैजाबाद में करीब आठ घंटे रूकेंगे और शाम को वे लखनऊ लौट आएंगे।
रामलला के दर्शन के बाद वह सरयू का दर्शन करेंगे और वहीं राम की पैड़ी का निरीक्षण भी करेंगे। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री Yogi Aadityanath का काफिला वापस सुबह 11 बजे फैजाबाद वापस आएगा, जहां डॉ़o राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल होंगे।
बुधवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री Yogi Aadityanath अवध विश्वविद्यालय के सभागार में ही फैजाबाद मंडल में चल रहे विकास कार्यक्रमों की प्रगति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति समीक्षा जिला व मंडलीय अफसरों के साथ करेंगे। करीब ढाई घंटे की समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री Yogi Aadityanath दोबारा अयोध्या पहुंचकर दिगम्बर अखाड़े में एक घंटा व्यतीत करेंगे।
कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री Yogi Aadityanath का भोजन एवं विश्राम भी दिगम्बर अखाड़े में ही होगा। करीब दोपहर 3.30 बजे मुख्यमंत्री दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय परिसर में श्रीरामजन्मभूमि न्यास अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के 79वें जन्मोत्सव समारोह पर आयोजित आठ दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।