फ्लैश न्यूज

योग नृत्य से महिलाओं का व्यक्तित्व ही नहीं, सोच भी बदलेगी- बोले डॉ. अमरजीत यादव

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

योग न केवल आधुनिक रोगों से लड़ने में कारगर है, बल्कि मानसिक समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है। ये बात लखनऊ विश्वविद्यालय के योग और अल्टरनेटिव मेडिसिन संकाय में महिलाओं के लिए योग कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने दी।

मिशन शक्ति फेज- 5 के अंतर्गत योग सभागार में कार्यक्रम हुआ। को-आर्डिनेटर डॉ. अमरजीत यादव ने बताया कि छात्रा अर्चना, सविता रंजन, प्रियांशी तथा प्रगति ने योग नृत्य की प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि योग नृत्य करने से महिलाओं की शारीरिक क्षमता बढ़ती है तथा मंत्र व विभिन्न ध्वनियों के उच्चारण से महिलाओं का मानसिक विकसित होता है। योग नृत्य के दौरान शरीर में रक्त संचार तीव्र होता है जिससे मन एवं रक्त की शुद्धि होती है।

अधिष्ठाता प्रो. अशोक कुमार सोनकर ने कहा कि जीवन में सबको स्वस्थ रहना जरूरी है स्वस्थ व्यक्ति ही जीवन के अच्छे कार्यों को कर सकता है। प्रियंका राय ने बताया कि मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योगाभ्यास उपयोगी है। डॉक्टर इशिता अरोरा ने बताया कि नारियों के गौरव का प्राचीन इतिहास है नारियों ने हर क्षेत्र में सफलता के मानक स्थापित किए हैं। डॉ. उमेश कुमार शुक्ला ने कहा कि भारत में नारी सदैव पूज्यनीय रही है।

इन आसनों का किया गया प्रदर्शन
श्रेया कौशिक, अंकिता, रुचि धवन, मनीषा दत्ता ने ग्रीवा संचालन, कटि शक्ति विकास क्रिया, अर्ध चक्रासन, तितली आसन, हस्त उत्तान आसन तथा उद्गीथ प्राणायाम व नाडी शोधन प्राणायाम का प्रदर्शन किया।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button