धार्मिक

इंदिरा एकादशी पर श्रीहरि विष्णु की करें पूजा, पितरों को अधोगति से मिलेगी मुक्ति

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

पितृ पक्ष में आज यानी की 10 अक्टूबर 2023 को इंदिरा एकादशी का व्रत किया जा रहा है। बता दें कि आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को इंदिरा एकादशी का व्रत किया जाता है। पितृ पक्ष के दौरान यह एकादशी पड़ती है। जहां पितृ पक्ष में श्राद्ध व तर्पण किया जाता है। तो वहीं यह भी माना जाता है कि जिनके पूर्वजों का आत्मा यमलोक या पितर लोक में कष्ट भोग रही होती है, यदि वह लोग इंदिरा एकादशी का व्रत करते हैं, तो पितरों को अ​धोगति से मुक्ति मिलती है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। इस व्रत का जिक्र पुराणों में भी मिलता है। आइए जानते हैं इंदिरा एकादशी का मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व के बारे में…

इंदिरा एकादशी व्रत समय
बता दें कि 9 अक्टूबर 2023 को 12:36 मिनट से आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरूआत हो गई है। वहीं आज यानी 10 अक्टूबर 2023 को 12:36 मिनट से इस तिथि की समाप्ति हो जाएगी। लेकिन उदयातिथि के मुताबिक 10 अक्टूबर 2023 को इंदिरा एकादशी का व्रत किया जाएगा।

शुभ मुहूर्त
इंदिरा एकादशी व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 09:13 मिनट से दोपहर 01:35 मिनट के बीच है। वहीं सुबह 10:41 मिनट से 12:08 बजे तक लाभ-उन्नति मुहूर्त है। ऐसे में आप इस शुभ मुहूर्त में इंदिरा एकादशी का व्रत कर जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा कर सकते हैं।

ऐसे करें पूजा
इस दिन आप सुबह जल्दी स्नान आदि कर साफ कपड़े पहन लें। इसके बाद व्रत का संकल्प लें और शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा करें। इस दौरान भगवान श्रीहरि को पीले फूल, पंचामृत, तुलसी के पत्ते, अक्षत्, चंदन, धूप, दीप, नैवेद्य आदि अर्पित करें। इसके अलावा दिन में जितना हो सके ‘ओम नमो भगवते वासुदेवाय नम:’ मंत्र का जाप करें।

इसके बाद इंदिरा एकादशी व्रत कथा करें और भगवान श्रीहरि विष्णु से पितरों की मुक्ति की प्रार्थना करें। साथ ही इस व्रत से मिलने वाले पुण्य फल को अपने पितरों को दान कर दें। इससे आपको पितरों को अधोगति से मुक्ति मिलेगी। फिर अगले दिन स्नान-दान कर व्रत का पारण करें।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button