
विविध
विप्रो ने जर्मनी में ‘साइबर डिफेंस सेंटर’ शुरु किया
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी विप्रो ने बुधवार को जर्मनी के डसेलडोर्फ में अपना ‘साइबर डिफेंस सेंटर’ (सीडीसी) शुरु करने की घोषणा की।
कंपनी ने कहा कि केंद्र ग्राहकों को चौबीस घंटे साइबर सुरक्षा निगरानी के साथ उससे निपटने में सहायता प्रदान करेगा।
विप्रो और माइक्रोसॉफ्ट की वैश्विक साझेदारी के हिस्से के रूप में, यह केंद्र माइक्रोसॉफ्ट के साइबर सुरक्षा उत्पादों के पोर्टफोलियो का लाभ उठाएगा।
विप्रो के यूरोप साइबर सुरक्षा और जोखिम सेवाओं के प्रमुख जॉन हरमन्स ने कहा, ‘‘जर्मनी में हमारा साइबर रक्षा केंद्र ग्राहकों को उन्नत समाधान प्रदान करने के लिए यूरोप में साइबर सुरक्षा क्षमताओं का विस्तार करने की हमारी रणनीति का एक अभिन्न हिस्सा है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



