आखिर मुंबई महाराष्ट्र की राजधानी है। यह देश का सबसे प्रमुख औद्योगिक राज्य भी है। महाराष्ट्र ने नब्बे के दशक में शुरू हुए आर्थिक उदारीकरण का लाभ उठाते हुए अपनी जीडीपी को मजबूत बनाया और वर्तमान में जीडीपी के हिसाब से महाराष्ट्र देश का सबसे अग्रणी राज्य है। क्या यह छोटी बात है कि महाराष्ट्र की जीडीपी का आकार पकिस्तान की जीडीपी से भी कहीं अधिक है?
दरअसल दिल्ली-मुंबई महानगर एक तरह से अपने आप में लघु भारत भी हैं। इनमें कुल जमा पांच करोड़ के आसपास लोग रहते हैं। यह आंकड़ा थोड़ा ज्यादा-कम हो सकता है। क्योंकि बड़ी संख्या में उप-नगरों से आने-जाने वाले लोग भी तो हैं I इनमें बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को हर हालत में घटाना ही होगा।
Back to top button