महाराष्ट्र सरकार ने अब समुद्र तटों के किनारे सुबह 5 बजे से शाम 7 बजे तक के लिए घरों से बाहर निकलने की इजाजत दे दी है। यहां तक ठीक है। पर लोगों को दो गज की दूरी का भी तो सख्ती से पालन भी तो करना चाहिए। देखिए कोरोना को हराने के क्रम में हमारी लड़ाई को तब ही बड़ी सफलता मिलेगी जब हम इसे दिल्ली और मुंबई से उखड़ा कर फेक देंगे। ये दोनों महानगर देश के लिए अति महत्वपूर्ण है।
एक तो देश की राजधानी है, तो दूसरी आर्थिक राजधानी। दिल्ली में दो सौ से अधिक देशों के दूतावास और उच्यायोग है। यहां पर हजारों राजनयिक भी रहते हैं। इसके अलावा दिल्ली से सटे गुरुग्राम में ही दस हजार से अधिक जापानी, चीनी, साउथ कोरिया वगैरह देशों के नागरिक रहते हैं। इसलिए हमें दिल्ली और इसके आसपास के शहरों में कोराना के जहर को तुरंत खत्म करना होगा।
Back to top button