विविध
जब पैसे के लिए निकोल शेर्जिगर ने खून तक बेचा
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लॉस एंजेलिस। अमेरिकी गायिका-गीतकार Nicole Sherzinger पैसा कमाने के लिए अपना खून बेचा करती थीं। वेबसाइट ’फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, ’पुसीकैट डॉल्स’ बैंड की पूर्व गायिका का परिवार उनके कॉलेज की पढ़ाई का खर्च उठाने में सक्षम नहीं था, इसलिए उन्होंने कम पैसे वाली नौकरी तक की ताकि कुछ आमदनी हो सके।
शेर्जिगर (39)ने ’कॉस्मोपॉलिटन’ मैगजीन को बताया, “कॉलेज की पढ़ाई करने के लिए मैंने मेकअप काउंटर पर काम करने से लेकर मैकेरोनी ग्रिल नाम के इतालवी रेस्तरां में ओपेरा तक गाया। कॉलेज में मैं सबसे गरीब लड़की हुआ करती थी और पैसे कमाने के लिए अपना खून तक बेचती थी।“
गायिका जिस तरह से अपने सपनों को पूरा किया उन्हें इस पर गर्व है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार उनके लिए गायन या नृत्य सीखने का खर्च नहीं उठा सकता था।
शेर्जिगर ने कहा कि वह अपने परिवार से बेहद प्यार करती हैं, लेकिन गरीबी के चलते उनका परिवार उन्हें कार खरीद कर नहीं दे सका या उनकी पढ़ाई का खर्च नहीं उठा सका, उन्होंने काम करके अपने सपनों को पूरा किया।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



