उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एक नए भारत का दर्शन हम सभी कर रहे : मुख्यमंत्री

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बाबा विश्वनाथ और मां गंगा के आशीर्वाद तथा काशीवासियों के असीम स्नेह से, उन्हें तीसरी बार देश का प्रधान सेवक बनने का सौभाग्य मिला है।

भारत में 18वीं लोकसभा के लिए हुआ यह चुनाव, भारत के लोकतंत्र की विशालता सामर्थ्य, व्यापकता तथा लोकतंत्र की जड़ों की गहराई को दुनिया के सामने प्रस्तुत करता है। इस चुनाव में देश के 64 करोड़ से ज्यादा लोगों ने मतदान किया है। पूरी दुनिया में इससे बड़ा चुनाव कहीं और नहीं होता है।

प्रधानमंत्री आज जनपद वाराणसी में किसान सम्मान सम्मेलन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल जी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी भी सम्मिलित हुए। प्रधानमंत्री ने देश के 09 करोड़ 26 लाख से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20 हजार करोड़ रुपये से

अधिक की 17वीं किस्त का ऑनलाइन हस्तान्तरण किया। कार्यक्रम में 30 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों को कृषि सखी के प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। प्रधानमंत्री जी ने प्रतीक स्वरूप 05 कृषि सखियों को कृषि विस्तार सहयोगी का पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री जी ने प्रधानमंत्री जी को अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया।

03 किसानों ने भी प्रधानमंत्री जी को सम्मानित किया। कार्यक्रम में 732 कृषि विज्ञान केन्द्र, 01 लाख से अधिक प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां तथा देश के 05 लाख कॉमन सर्विस सेन्टरों के माध्यम से ढाई करोड़ से अधिक किसान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस चुनाव में 31 करोड़ से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया है। यह एक देश में महिला वोटर्स की संख्या के मामले में पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है। यह संख्या अमेरिका की पूरी आबादी के आसपास है। भारत के लोकतंत्र की यही खूबसूरती और ताकत पूरी दुनिया को आकर्षित तथा प्रभावित करती है। यह बनारस के लोगों के लिए भी गर्व की बात है। काशी के लोगों ने सिर्फ एम0पी0 नहीं, बल्कि तीसरी बार पी0एम0 भी चुना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस जनादेश ने एक नया इतिहास रचा है। दुनिया के लोकतांत्रिक देशों में ऐसा बहुत कम ही देखा गया है कि कोई चुनी हुई सरकार लगातार तीसरी बार वापसी करे। इस बार भारत की जनता ने यह भी करके दिखाया है। ऐसा भारत में 60 साल पहले हुआ था, तब से भारत में किसी सरकार ने इस तरह हैट्रिक नहीं लगाई थी।

भारत जैसे देश में जहां युवा आकांक्षा बहुत बड़ी है, जहां जनता के अथाह सपने हैं, वहां लोग अगर किसी सरकार को 10 साल के काम के बाद फिर सेवा का अवसर देते हैं, तो यह बहुत बड़ी जीत और बहुत बड़ा विश्वास है। आपका यह विश्वास मेरी बहुत बड़ी पूंजी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने किसान, नौजवान, नारी शक्ति और गरीब को विकसित भारत का मजबूत स्तम्भ माना है। अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत उन्होंने इन्हीं के सशक्तिकरण से की है। सरकार बनते ही सबसे पहला फैसला किसान और गरीब परिवारों के लिए लिया गया है।

देशभर में गरीब परिवारों के लिए 03 करोड़ नए घर बनाना या पी0एम0 किसान सम्मान निधि को आगे बढ़ाना, यह फैसले करोड़ों लोगों की मदद करेंगे। आज का यह कार्यक्रम भी विकसित भारत के इसी रास्ते को सशक्त करने वाला है। आज इस कार्यक्रम में काशी के साथ ही देश के गांवों के लोग जुड़े हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

mahjong slot

Power of Ninja

slot garansi kekalahan 100

slot88

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot starlight princess

https://moolchandkidneyhospital.com/

bonus new member

rtp slot

https://realpolitics.gr/

slot 10 ribu

slot gacor

https://ceriabetgacor.com/