उत्तर प्रदेशभारत

यूपी की 8 सीटों पर मतदान जारी, मेरठ में अभी तक पड़े 12.66 फीसदी वोट

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीट पर मतदान जारी है। निर्वाचन आयोग के अनुसार सुबह 9 बजे तक मेरठ में 12.66 फीसदी वोट पड़े हैं। जबकि अलीगढ़ में 12.18 फीसदी, गाजियाबाद में 10.67 फीसदी, और बुलंदशहर में 11 फीसदी के करीब मतदान हुआ है।

बागपत में 11 फीसदी, अमरोहा में 14.32 फीसदी, गौतमबुद्धनगर में 11.57 फीसदी और मथुरा में 10 फीसदी के करीब मतदान हुआ है। बता दें कि दूसरे चरण में अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा सीटों पर मतदान हो रहा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिनवा ने बताया कि द्वितीय चरण के आठ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव मैदान में 91 प्रत्याशी हैं, जिनमें 81 पुरुष तथा 10 महिला प्रत्याशी हैं। रिनवा ने बताया कि मतदाताओं की संख्या की दृष्टि से सबसे अधिक मतदाता गाजियाबाद (29 लाख, 45 हजार 487) में तथा सबसे कम मतदाता बागपत (16 लाख 53 हजार 146) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हैं।

दूसरे चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में रामायण सीरियल में राम की भूमिका निभा चुके अरुण गोविल-मेरठ, अभिनेत्री हेमा मालिनी-मथुरा, पूर्व केंद्रीय मंत्री डाक्टर महेश शर्मा-गौतमबुद्ध नगर और अतुल गर्ग-गाजियाबाद में भारतीय जनता पार्टी से जबकि दानिश अली-अमरोहा में कांग्रेस पार्टी, राजकुमार सांगवान-बागपत में राष्ट्रीय लोकदल और पूर्व सांसद बिजेन्द्र सिंह-अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी से अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं।

इन सीटों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग), विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) तथा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बीच त्रिकोणीय चुनावी मुकाबला होने की उम्मीद है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button