उसके पीछे आ रही एक बस स्कार्पियो से टकराई। देखते ही देखते एक के बाद एक 10 गाड़ियां टकरा गईं। थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना में करीब 14 लोगों को मामूली चोट आई है।
उन्होंने बताया कि नोएडा से आगरा जाते समय थाना दनकौर क्षेत्र में ही आज सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर 8 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस घटना में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायलों को ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से मामूली उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि सुबह-सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद वहां से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया। कोहरा इतना ज्यादा था कि 10 मीटर की दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था।
Back to top button