
Vikram Auto से गिरकर खलासी की मौत
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
फतेहपुर,। गाजीपुर थाना क्षेत्र के अर्न्तगत शहर आ रही Vikram Auto से गिरकर एक लगभग 45 वर्षीय खलासी गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी सम्पत लाल का पुत्र शिवसागर उर्फ ननकू विक्रम में खलासी था। बताते हैं कि Vikram Auto शहर आ रहा था और खलासी Vikram Auto के पीछे खड़ा था। बताया जा रहा है कि गाजीपुर क्षेत्र के अर्न्तगत जब वह कुछ दूर पहुंची तभी पीछे से आ रही वाहन ने ओवरटेक कियाl
जिस पर Vikram Auto कच्ची रोड पर चला गया। अचानक झटका लगने से शिवसागर सिर के बल गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



