उत्तराखंड

उत्तरकाशी टनल रेस्क्यू आपरेशन

41कार्मिकों को निकालने हेतु युद्ध स्तर पर कार्य

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन में युद्धस्तर पर कार्य।

• 41श्रमिक टनल के अंदर।

उत्तरकाशी सचिव उत्तराखंड शासन डॉ. नीरज खैरवाल ने बताया कि पाइप में फंसे ऑगर मशीन की ब्लेड एवं साफ्ट को काटने का कार्य जारी है। उन्होंने बताया पाइप से अब 8.15 मीटर के ऑगर मशीन की ब्लेड एवं साफ्ट के हिस्से को निकाला जाना बाकी है।

अपर सचिव (सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार) एवं एम.डी (एनएचआईडीसीएल) महमूद अहमद ने बताया कि वर्टिकल ड्रिलिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया अब तक 19.2 मीटर वर्टिकल ड्रिलिंग कर ली गई है। आगे का कार्य भी पूरी तेज़ी एवं सावधानी से किया जा रहा है। उल्लैखनीय है कि अभी भी टनल के अंदर 41 श्रमिक फंसे हुए है जिन्हें निकालने हेतु युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है।

इस दौरान जिला अधिकारी अभिषेक रुहेला, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी, सी.डी.ओ गौरव कुमार मौजूद रहे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button