Uttar Bharat में भूकंप के झटके, कोई नुकसान नहीं

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

Uttar Bharat  (हरियाणा) में आज तड़के रिक्टर पैमाने पर 5.0 तीव्रता का भूकंप आयाl
और भूकंप के झटके दिल्ली सहित  Uttar Bharat (उत्तर भारत) के अन्य हिस्सों में महसूस किए गए।

मौसम विभाग के मुताबिक, भूकंप का केंद्र हरियाणा के रोहतक जिले में था।

मौसम विभाग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भूकंप का केंद्र जमीन से 22 किलोमीटर की गहराई में था भूकंप के झटके सुबह चार बजकर 25 मिनट पर महसूस किए गए।
अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।

खबरों के मुताबिक समूचे हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भूकंप महसूस किया गया। उंची इमारतों में रहने वाले लोग नीचे की ओर दौड़ पड़े।

गुरूग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, अंबाला, पंचकुला, सोनीपत, पानीपत और करनाल सहित हरियाणा में विभिन्न स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भूकंप के झटके पंजाब, हरियाणा, उनकी संयुक्त राजधानी चंडीगढ में भी महसूस किये गये, जिसके बाद कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।फिलहाल, जान माल को कोई नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button