विविध

अमेरिकी अदालत ने ट्रंप के यात्रा प्रतिबंध को दिया नया झटका

लॉस एंजिलिस। अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक संघीय अदालत ने ट्रंप प्रशासन के यात्रा प्रतिबंध को नया झटका देते हुए फैसला सुनाया कि कुछ शरणार्थियों को देश में आने की अनुमति दी जाए। सान फ्रांसिस्को में यूएस नाइंथ सर्किट ऑफ अपील्स ने अपने नए फैसले में हवाई की अदालत के निर्णय को कल बरकरार रखा। हवाई की अदालत के फैसले के खिलाफ प्रशासन ने अपील की थी।

नए फैसले में कहा गया है कि प्रतिबंध से उन ‘‘शरणार्थियों को बाहर रखा जाना चाहिए, जिनके पास अमेरिका में किसी एजेंसी से औपचारिक आश्वासन है कि एजेंसी उस शरणार्थी के स्वागत और रोजगार सेवाओं का प्रावधान करेगी या ऐसा सुनिश्चित करेगी।

 

इससे करीब 24000 शरणार्थियों के प्रवेश का रास्ता साफ होगा जिनके शरण संबंधी अनुरोध पहले की स्वीकृत किए जा चुके हैं। सान फ्रांसिस्को में तीन न्यायाधीशों के पैनल ने पुष्टि की कि प्रतिबंध छह मुख्य मुस्लिम देशों में रह रहे और अमेरिका में अपने संबंधियों से मिलने की इच्छा रखने वाले दादा-दादी, नाना-नानी और अन्य निकट संबंधियों पर लागू नहीं हो सकता। न्याय विभाग ने एक बयान जारी करके कहा, ‘‘हम देश की रक्षा के कार्यकारी शाखा के कर्तव्य के तहत सुप्रीम कोर्ट वापस जाएंगे।’’ सु्प्रीम कोर्ट अक्तूबर में यात्रा प्रतिबंध पर पुनर्विचार करेगा और इसकी संवैधानिकता का अध्ययन करेगा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777