विश्‍व

यूपी के चौराहों और पार्क को मिलेगा नया लुक, इस जिले में कमिश्नर ने दिए अहम निर्देश

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ की खूबसूरती को चार चांद लगाने के लिए और सुविधाजनक बनाने के लिए अहम कदम उठाए जा रहे हैं। इसी को लेकर लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) कार्यालय के पारिजात सभागार में मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में LDA के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार समेत कई विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

इस बैठक का मकसद शहर के प्रमुख चौराहों, पार्कों और जंक्शन को नए अंदाज में सजाने-संवारने की योजनों पर चर्चा करना था। मंडलायुक्त ने कहा कि लखनऊ की सुंदरता को और निखारने के लिए हर महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माणाधीन कामों को तेजी से पूरा किया जाए और सभी विभाग मिलकर समन्वय के साथ काम करें।

बैठक में LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने सुझाव दिया कि शहर के चौराहों पर कलात्मक सजावट की जाएं, पार्कों में अधिक हरियाली और साफ-सफाई पर ध्यान दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पार्कों में वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान चलाए जाएं और इसमें स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

LDA उपाध्यक्ष ने यह भी कहा कि जंक्शन और चौराहों पर सुरक्षा और सुंदरता का ध्यान रखते हुए नए डिजाइन तैयार किए जाएं, जिससे नागरिकों को बेहतर और सुगम वातावरण मिल सके।

बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों ने इस योजना पर आगे की कार्यवाही को जल्द लागू करने का आश्वासन भी दिया। आने वाले समय में लखनऊ के प्रमुख चौराहे और पार्क आपको एक नई पहचान के साथ नजर आएंगे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button