विविध

उप्रः मुठभेड़ में शहीद उपनिरीक्षक के परिजन को 50 लाख की सहायता

लखनऊ। Uttar Pradesh सरकार चित्रकूट जिले में गुरुवार को डकैत बबुली कोल के गिरोह के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए एक दारोगा के परिजन को 50 लाख रुपये की सहायता देगी। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से आज किये गये ‘ट्वीट’ में यह कहा गया है कि चित्रकूट में गुरुवार को पुलिस और बबुली कोल गिरोह के बीच मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से शहीद हुए दारोगा जय प्रकाश सिंह के परिजन को गृह विभाग की ओर से 25 लाख रुपये और इतनी ही सहायता मुख्यमंत्री कोष से दी जाएगी।

मालूम हो कि चित्रकूट में माणिकपुर के निही चिरैया के जंगल मं गुरुवार को बबुली कोल गिरोह के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए दारोगा सिंह की अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी थी। बबुली कोल गैंग के विरूद्ध मध्य प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों पर डकैती, लूट, हत्या, अपहरण आदि के 47 मुकदमे पंजीकृत हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने उसकी गिरफ्तारी पर पांच लाख रूपये का पुरस्कार घोषित किया है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777